झारखंडताजा खबरप्रमुख खबरेंयोजनाराज्य

नारी का सम्मान करने से समाज की सभी महिलाओं को मिलता है बल : कुमुद झा

रांची यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट आडिटोरियम में स्टोरी लाइन इंडिया अचीवर्स अवार्ड व दिव्यम ड्रीम फाउंडेशन का सम्मान समारोह आयोजित


रांची : रांची यूनिवर्सिटी (Ranchi University) के आर्यभट्ट सभागार में दिव्यम ड्रीम फाउंडेशन (Divyam Dream Foundation) द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिव्यम ड्रीम फाउंडेशन नारी सम्मान समारोह व स्टोरी लाइन इंडिया अचीवर्स अवार्ड का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री चामी मुर्मु, सांसद महुआ माजी, विशिष्ट अतिथि डा. आशा लकड़ा, निदेशक महानदी कोल्डफिल्ड्स लिमिटेड चंचला ठाकुर, डा. ब्रजेश कुमार, परितोष झा, मिथिलेश मिश्रा, अजय झा के अलावे रांची युनिवर्सिटी के डा. सौरभ चौधरी, पूर्व आरडीडीई चंद्र प्रकाश झा, मालती देवी व अन्य उपस्थित रहे।

संस्था की अध्यक्ष कुमुद झा ने कहा कि नारी का सम्मान करने से समाज की सभी महिलाओं को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली कुल 65 उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह संस्था समाज के सभी वर्गों के लिए काम करती है। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र रांची की भी सहभागिता है। कार्यक्रम में 500 से ज्यादा लोग उपस्थित रहे। कुमुद झा ने बताया कि महिलाओं को सम्मानित कर हमें गर्व महसूस हो रहा है। सांसद संजय सेठ ने कहा कि महिलाएं ही समाज गढ़ती हैं। वहीं डा. आशा लकड़ा ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है देवता का वास भी वहीं होता है।

कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली लवली चौबे कामनवेल्थ प्लेयर, डा. अपेक्षा, डा. वसुधा झा, नीता नारायण, नीपा दास, आशा तिर्की, अलीशा गौतम, मीनाक्षी मुंडा, कंचनलता, अनुपमा झा, जन्नत, कनिका व दीया समेत कई अन्य को सम्मानित किया गया। बता दें कि प्रत्येक वर्ष महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की सम्मानित व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं व थर्ड जेंडर को सम्मानित किया जाता है। स्टोरी लाइन इंडिया अचीवर्स अवार्ड व दिव्यम ड्रीम फाउंडेशन नारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां दो सौ से अधिक लोगों को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। स्टोरी लाइन इंडिया की चीफ एडिटर साधना कुमार ने कहा कि पत्रिका के एक साल पूरे होने पर हमने स्टोरी लाइन इंडिया अचीवर्स अवार्ड का आयोजन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button