ताजा खबर
लोजपा (रा) सांसद अरुण भारती बने क्षेत्रीय प्रत्यक्ष कर सलाहकार समिति के सदस्य।

ऋषिकेश पांडे/लोजपा (रा) जमुई सांसद सह मुख्य सचेतक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) श्री अरुण भारती जी को संसदीय- कार्य मंत्रालय ने क्षेत्रीय प्रत्यक्ष कर सलाहकार समिति के सदस्य नामित किया।
संसदीय- कार्य मंत्रालय के सचिव अनिल कुमार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इस समिति के सदस्य बनाए जाने पर माननीय सांसद अरुण भारती जी अब बिहार के करदाताओं को हो रही परेशानी और उनकी सुविधाओं के बारे में ना सिर्फ वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग से जानकारी ले सकेंगे बल्कि उसे निर्देशित भी करेंगे।
इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी।