भाजपा हटाओ देश बचाओ: भाकपा।…
त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य परिषद की बैठक 07 अप्रैल 2024 को हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव तैयारी की समीक्षा की गई। बेगूसराय लोकसभा सीट से महागठबंधन का भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार कामरेड अवधेश कुमार राय की जीत सुनिश्चित करने और बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन उम्मीदवार को जीताने का संकल्प लिया गया। भाकपा लोकसभा चुनाव में देश बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, भाजपा और उसके सहयोगियों को हराओं नारे के साथ चुनाव मैदान में है।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कामरेड रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार देश के लिए विनाशकारी साबित हुआ है। भाजपा सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन के कारण लोगों का जीवन दयनीय हो गया है। बेरोजगारी और महंगाई लोगों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गई है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा शासन में पूंजीपतियों की संपत्तियों में अपार बढ़ोतरी हुई है तो गरीबों को गरीबी की ओर धकेल दिया गया है। आरएसएस के विचारधारा द्वारा नियंत्रित भाजपा हमारे संविधान के मूल मूल्यों जैसे धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद, संघवाद, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को समाप्त करने पर तुली हुई है। भाजपा के सत्ता में बने रहने का मतलब होगा हमारे देश के लोगों के लिए दूखों में वृद्धि और हमारे संविधान और उसमें निहित आदर्शों के लिए मौत की घंटी।
लोकसभा चुनाव-2024 के आम चुनाव हमारे देश और भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बीजेपी ने देश को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से विफल कर दिया है।
भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2014 में प्रत्येक साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी का वायदा किया था। कहाँ है 20 करोड़ नौकरी? देश का युवा भाजपा से इसका जबाब मांग रहा है। देश के 83 फीसदी युवा बेरोजगार हैं। किसानों की आमदनी दो गुनी करने की घोषणा की गई थी, किसानों को न न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रहा है और न ही निर्धारित मूल्य पर खाद बीज मिल रहा है। 2019 से प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) गरीबों को मिलना बंद हो गया है। भाजपा सरकार में दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े हैं। इस सरकार में लूट बढ़ी है। सार्वजनिक कंपनियों को कौड़ी के भाव में बेचा जा रहा। मोदी की गारंटी झूठ और जुमला है। बिहार की जनता भाजपा के झांसे में आनेवाला नहीं है। बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन उम्मीदवार की जीत होगी। बैठक की अध्यक्षता राज्य सचिवमंडल सदस्य मिथिलेश कुमार झा और राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सौरभ की अध्यक्ष मंडली ने की। बैठक को राज्य सचिवमंडल सदस्य का. विजय नारायण मिश्रा, का.रामबाबू कुमार, का.जानकी पासवान, का. एम. जब्बार आलम, का. प्रमोद प्रभाकर, का.रामचन्द्र महतो, का. रामलाला सिंह, का. अजय कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया।