राज्य

माता सावित्री बाई फूले के अधुरे सपनों को पूरा करेगी राष्ट्रीय लोक जनता दल।…

• भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की 193 वीं जयंती रालोजद प्रदेश कार्यालय में “ नारी अधिकार संकल्प दिवस” के रूप में मनाई गई |

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-राष्ट्रीय लोक जनता दल बिहार प्रदेश कार्यालय पटना में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की 193 व़ी जयंती “नारी अधिकार संकल्प दिवस” के रूप में मनाई | जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोजद के बिहार प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने की| इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए रालोजद के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फज़ल इमाम मल्लिक व ई० शम्भुनाथ सिन्हा ने कहा की माता सावित्री बाई फूले का जीवन संघर्षो से भरा रहा| पहले के समय में नारी व दलितों को शिक्षा से वंचित रखा जाता था| लेकिन माता फूले ने इन सब कुरितियो से लड़कर अपनी पढाई जारी रखी और इनका साथ शेख फातिमा बीबी ने भरपूर रूप से दिया| राष्ट्रीय लोक जनता दल के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेते हुए कहा की माता फूले की अधूरे सपनों को रालोजद सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में पूरा करेंगे | पार्टी नेताओं ने माता सावित्री बाई फूले की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी| जयंती समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बसंत पटेल, निर्मल सिंह, बबन यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक राम, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ई० स्मृति कुमुद व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता ई० हेमन्त कुमार व नितिन भारती, प्रदेश महासचिव परमानन्द सिंह, कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा, ई० अभिषेक रंजन, महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, पटना ग्रामीण जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, बिनोद कुमार पप्पू, मंजेश शर्मा, बैधनाथ शर्मा, सौरव सागर, गुड्डू कुशवाहा, अजय शर्मा, संजय कुमार, अभिमन्यु कुशवाहा, अमित कुमार, अनूप मौर्या, आशिक आलम, मुरारी कान्त, सुनील कुमार, सुबोध केशरी सहित सैकड़ो नेताओं ने पुष्प अर्पित किया|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button