District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिलांतर्गत रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से हुआ सम्पन्न, दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी लगातार रहे सक्रिय।

पल पल की गतिविधियों पर जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से डीएम ने की निगरानी, शांतपूर्ण पर्व संपन्न होने पर सभी पदाधिकारियों को दिया धन्यवाद।

  • जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने समस्त जिलेवासियों को रामनवमी पर्व की दी बधाई।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द्र एवं सामाजिक सद्भाव के साथ रामनवमी का पर्व शांतीपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन हेतु धन्यवाद दिया है। उन्होंने जिलेवासियों को रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। गौर करे कि जिले में रामनवमी पर्व गंगा जमुनी तहजीब का परिचय देते हुए आपसी भाईचारा के साथ मनाया गया। शोभायात्रा के साथ पुलिस पदाधिकारी, पुलिसबल गस्ती करते रहे। पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट लगातार गस्ती करते रहे। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल कार्यरत रहा। भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में पूरे हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया गया। एसडीएम और एसडीपीओ लगातार विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button