ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भोजपुर :-रवि महोत्सव में किसानो बेहतर खेती की जानकारी दी गई।।…

गुड्डू कुमार सिंह.। तरारी प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन प्रांगण में रविवार को कृषि विभाग आत्मा के तत्वावधान में रबी महाभियान 2022 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया . कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य जितेंद्र कुमार सिंह और राजद प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया . कार्यक्रम में काफी संख्या में जुटे महिलाओं समेत अन्य किसानों को कृषि वैज्ञानिक अनिल यादव ने रबी मौसम में उगाई जानेवाली फसलों के उन्नत प्रभेद एवं कीट प्रबंधन की जानकारी दी . वहीं आत्मा के उप परियोजना निदेशक राणा राजीव रंजन कुमार ने रबी फसलों के बीज उपचार व प्रभेदों के बारे में किसानों को उपयोगी जानकारी देते हुए बेहतर फसल उत्पादन के गुर बताये गये। . इस अवसर पर सहायक प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह, प्रखंड कृषि समन्मक सतेन्द्र तिवारी, स्वयम प्रकाश उपाध्याय, कमलेश कुमार सिंह, कुमार सुशांत,राजमनी कुमार, रविरंजन कुमार, समाजसेवी अनिल कुमार सिंह, सत्यनारायण साह सहित दर्जनों लोग शामिल थे.

किसान सलाहकारो ने किया कार्यक्रम का किया बहिष्कार
कृषि विभाग के अधिकारियों पर किसान सलाहकारों को उपेक्षित करने का आरोप लगाते हुए किसान सलाहकारों ने रबी महाभियान 2022 कार्यक्रम का बहिष्कार किया . संघ के प्रखंड अध्यक्ष बलराम सिंह ने उनलोगों की नियुक्ति किसान व विभाग के बीच कड़ी के रूप में हुई जिसका दायित्व अल्प मानदेय होते हुए भी वे लोग निर्वहन कर रहे हैं . फिर भी रबी महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन में उन्हें उपेक्षित रखा गया जिसको लेकर किसान सलाहकारों में रोष व्याप्त है .।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button