बंगाल में ‘कुशासन’ के खिलाफ जनता का फैसला, एनडीए की जीत पर बधाई
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/जद (यू) प्रदेश प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्ट की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुचेरी में एनडीए गठबंधन की जीत पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को हार्दिक बधाई दी गई। बैठक में प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि यह परिणाम पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के कुशासन के खिलाफ एवं असम एवं पुदुचेरी में चलाए जा रहे विकास कार्यों पर जनता की मुहर है।
पश्चिम बंगाल की जीत से यह स्पष्ट होता है कि बिहार में 1990 से 2005 तक आरजेडी के शासनकाल के दौरान जिस प्रकार का कुशासन था, उससे भी अधिक कुशासन ममता बनर्जी के 15 वर्षों के कार्यकाल में बंगाल में देखने को मिला। यही कारण है कि वहाँ की जनता उससे मुक्ति चाहती थी। बंगाल के मतदाताओं ने भारी संख्या में मतदान कर उसे उखाड़ फेंकने का काम किया।
प्रदेश प्रवक्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जिन-जिन दलों के लिए आरजेडी नेता चुनाव प्रचार करने गए उन राज्यों में उस दल का सूपड़ा साफ हो गया।


