ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भारत सरकार द्वारा यूरिया की आवश्यकता के विरूद्ध यूरिया की कम आपूत्र्ति की गई ,कुमार सर्वजीत।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-माननीय मंत्री, कृषि विभाग, बिहार श्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि वर्ष 2022-23 में रबी मौसम में भारत सरकार के द्वारा राज्य को आपूर्ति हेतु यूरिया की आवश्यकता का आकलन 12.70 लाख मे0ट0 किया गया है। माह अक्टूबर, 2022 से माह जनवरी, 2023 तक की कुल आवश्यकता के आलोक में यूरिया 79 प्रतिशत की आपूर्ति की गई है। माहवार यूरिया की आपूर्ति की विवरणी इस प्रकार है:-
मात्रा(मे0ट0 में)
माह आपूर्ति हेतु स्वीकृत मात्रा वास्तविक आपूर्ति प्रतिशत
अक्टूबर-2022 210000 126670 60
नवम्बर-2022 250000 150485 60
दिसम्बर-2022 330000 319088 97
जनवरी-2023 240000 214355 89
कुल 1030000 810597 79

श्री कुमार ने कहा कि किसानों को ससमय निर्धारित मूल्य पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य में जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाया गया है। इसके तहत् सभी जिला कृषि पदाधिकारी/अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी/सहायक निदेशक द्वारा नियमित रूप से उर्वरक प्रतिष्ठान का निरीक्षण एवं सघन छापामारी किया जा रहा है। किसी भी स्तर पर अनियमितता प्रतिवेदित होने पर कार्रवाई किया जा रहा है। रबी 2022-23 में 20 जनवरी तक कुल 7,835 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापामारी की गई है, जिसमें 131 उर्वरक प्रतिष्ठानों के विरू़द्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है एवं 268 उर्वरक प्रतिष्ठान का अनुज्ञप्ति रद्द किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!