*बिहार में 10 लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे।

*पूरे भारत में 50 लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे।
*सदस्यता का महाअभियान अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा।
*प्रदेश अध्यक्ष जी के नेतृत्व में कल जहानाबाद का दौरा।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) द्वारा संगठन को जन-जन तक मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की शुरुआत आज पूरे देश में एक साथ की गई। पटना के 12 एम, स्ट्रैण्ड रोड स्थित पार्टी कार्यालय में इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन जी के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार सुमन जी ने कहा कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मूल भावना पर आधारित राजनीति करने वाली पार्टी है। हमारा संकल्प बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को गांव, गरीब, शोषित-वंचित, दलित, पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज तक पहुंचाना है। सदस्यता अभियान इसी संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।
डॉ. सुमन जी ने कहा कि “बाबा साहब का स्पष्ट संदेश था कि इस देश में राष्ट्रपति का बेटा हो या सफाईकर्मी (भंगी) की संतान—सबको समान शिक्षा, समान अवसर और समान सम्मान मिलना चाहिए। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) इसी विचारधारा को राजनीति के केंद्र में रखकर काम कर रही है। हमारा मानना है कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है और जब तक समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के बच्चे को भी समान शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक सच्चे अर्थों में सामाजिक न्याय की स्थापना संभव नहीं है।”
उन्होंने बताया कि इस सदस्यता अभियान के तहत बिहार में 10 लाख तथा पूरे देश में कुल 50 लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती, 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा।
डॉ. संतोष कुमार सुमन जी ने यह भी कहा कि यह अभियान केवल औपचारिक सदस्यता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे जनांदोलन के रूप में चलाया जाएगा, ताकि पार्टी की विचारधारा, नीतियां और कार्यक्रम आम जनता तक सीधे पहुंचे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जी ने कहा कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) आज आम जनता की सशक्त आवाज बनकर उभरी है। संगठन विस्तार के माध्यम से पार्टी युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती देगी।
उन्होंने जानकारी दी कि पूरे बिहार के सभी जिलों में जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में एक साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। प्रत्येक जिले में पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर आम जनता को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।
वहीं जहानाबाद की घटना को लेकर डॉ अनिल कुमार जी के नेतृत्व में एक टीम जहानाबाद की कल एक दिवसीय दौरा पर रहेगी।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के विधायकों, राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पार्टी के सभी विधायकगण, राष्ट्रीय पदाधिकारीगण, प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला एवं प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) का यह सदस्यता अभियान सामाजिक समरसता, संविधान की रक्षा, समान शिक्षा और समतामूलक समाज की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी पहल माना जा रहा है।
आज पार्टी में जहानाबाद के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष वर्तमान जिला परिषद सदस्या श्रीमती संगीता सिंह,जहानाबाद के कांग्रेस जिला प्रभारी संजय कुमार भारती,जनसुराज पार्टी के संस्थापक सदस्य श्री महेश चंद्रवंशी,मुकेश चंद्रवंशी,वायु सेना से सेवानिवृत हरिकृष्णा जी श्रीमती नताशा चौरशिया चिंटू कुमार,मो शाहिद शामिल हुए,वही दूसरी तरफ डाक्टरों का एक बहुत बड़ा जत्था आज सदस्यता महाअभियान में सदस्यता ग्रहण की उसमें मुख्य लोगों में डॉ वरुण कुमार कुमार, डॉक्टर प्रवीण, डॉ बृजमोहन, डॉ पूनम देवी, डॉ अविनाश कुमार सिंह,डॉक्टर कुमार वरुण, डॉक्टर मुन्ना,डॉक्टर अनिकेत,डॉक्टर रणविजय, डॉ संजीव कुमार सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम का संचालन पार्टी के राष्ट्रीय प्रधानमहासचिव राजेश पांडेय जी ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीरेंद्र सिंह,श्यामसुंदर शरण,कमाल परवेज़,मो कमालुद्दीन,नीलेश सिंह,शंकर मांझी,धर्म सिंह,गीता पासवान,देवेंद्र मांझी, पम्पी शर्मा,वरुणेश विजय,संजय सिसोदिया,टूटू खान,विन्देशार कुमार,अविनाश कुमार,प्रो डी एन सिंह,रत्नेश पटेल,रामविलाश प्रसाद,शकील अहमद हाशमी, स्मिता शर्मा,राजीव रंजन,विजय यादव,लवकुश,श्रवण कुमार,सुरेश प्रसाद,अरशद परवेज़,अनिल रजक,अनिल कुमार,कुमार शुभम,शिवताहल मांझी,राकेश कुमार,बुलबुल सिंह, अविषेक नारायण पांडे,राजेश कुमार,संतोष कुमार,सेवालाल अंबेडकर,अविषेक कुमार सिंह,विजेंद्र कुमार शर्मा,द्वारिका पासवान,पंकज मालाकार,रणविजय पासवान आदि लोगों ने शिरकत किए।
इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह ने दी।


