District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बेलवा पीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, ओपीडी संचालन व साफ सफाई तथा कर्मियों की ससमय उपस्थिति का किया अवलोकन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलवा का औचक निरीक्षण किया गया। डीएम के द्वारा सर्वप्रथम बेलवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, रोस्टर ड्यूटी अनुसार ओपीडी संचालन, चिकित्सकों की उपस्थिति, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण, जांच, साफ सफाई और अन्य व्यवस्था को देखा गया। डीएम ने अस्पताल में मरीजों को निर्धारित समय से चिकित्सा व्यवस्था सुलभ करवाने की व्यवस्था को देखा। विदित हो कि डीएम के द्वारा लगातार विभिन्न राजकीय अस्पताल, सरकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। कर्मियों और पदाधिकारियों के निर्धारित समयावधि में उपस्थिति सुनिश्चित करवाने हेतु सुधारात्मक निर्देश दिए गए है। गौरतलब हो कि किशनगंज जिला अंतर्गत सदर अस्पताल समेत पीएचसी में उत्कृष्ट कोटि की चिकित्सीय व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है और डीएम किशनगंज के द्वारा लगातार स्वस्थ्य कार्यों की समीक्षा करने समेत सरप्राइज़ विजिट किया जाता रहा है। पीएचसी में साफ सफाई, चिकित्सको की मौजूदगी, ओपीडी संचालन प्रायः संतोषप्रद पाई गई।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button