ताजा खबर

*राजेश राम के जन्मदिन पर सुबह से ही बधाईयों का लगा रहा तांता

मुकेश यादव/आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम पटना में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश राम का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने एकत्रित होकर केक काटा और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री राजेश राम के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन एवं सफल नेतृत्व की कामना की। सभी ने एक स्वर में कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार में कांग्रेस पार्टी और अधिक सशक्त एवं मजबूत होगी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत है। मैं अपने जीवन का हर क्षण संगठन को मजबूत करने और आमजन की समस्याओं को दूर करने के लिए समर्पित करूंगा। कांग्रेस पार्टी विचारधारा की पार्टी है और हम सब मिलकर बिहार में न्याय, समानता और भाईचारे की राजनीति को आगे बढ़ाएँगे।

सांसद पप्पू यादव ने भी आज सुबह राजेश राम के निजी आवास पर जाकर उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाइयां और शुभकामना दी।

इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, पूर्व विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, रेखा दास, मोती लाल शर्मा, वीणा शाही, अजय चौधरी, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजीव मेहता, विनय वर्मा, शकीलुर रहमान, असित नाथ तिवारी, राजेश कुमार सिन्हा,  सत्येन्द्र कुमार सिंह, ज्ञान रंजन, नागेन्द्र कुमार विकल, रौशन कुमार सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, अरविन्द लाल रजक, कमलदेव नारायण शुक्ला, सूरज सिन्हा ,मो0 शाहनवाज, मो कामरान , रीता सिंह, सुधा मिश्रा, पंकज यादव, अशोक गगन, कमल कमलेश, दुर्गा प्रसाद, अनोखा देवी, राजेन्द्र चौधरी,अरूण पाठक, वसी अख्तर, सुनील कुमार सिंह, साधना रजक , गुरूदयाल सिंह, मनोज शर्मा, विशाल झा, विशाल यादव, मोनी देवी पासवान, हीरा सिंह वग्गा, राजनन्दन कुमार, सुरेश मुखिया , सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!