राज्य

*पूर्व मंत्री गुणानंद झा के निधन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने परिजनों से मिलकर दिया सांत्वना*

*पूर्व मंत्री गुणानंद झा के निधन पर डॉ मदन मोहन झा ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-पटना/मधुबनी. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गुणानंद झा के निधन पर बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनके पैतृक आवास मधुबनी जिले में परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया।

बिहार कांग्रेस के विधान परिषद में दल के नेता व पूर्व अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि स्व० गुणानंद झा एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। राज्य सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेवारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के साथ मुझे व्यक्तिगत व अपूरणीय क्षति हुई है। उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

पूर्व मंत्री गुणानंद झा के निधन पर सांत्वना व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक भावना झा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, मधुबनी जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आभा पांडेय, ज्योति झा, वरिष्ठ नेता जिला पार्षद शुभंकर झा, पवन यादव, भास्कर चौधरी, गोपालगंज जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, सतार अली, प्रो दिनेश मिश्र आदि प्रमुख रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button