झारखण्डयोजनारणनीतिराजनीतिराज्य

दुर्घटना एवं स्वास्थ्य बीमा का लाभ मनरेगा कर्मचारियों को भी मिले – प्रदेश अध्यक्ष

नवेंदु मिश्र

झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेश सोरेन झारखंड सरकार द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सैलरी खाता धारी सरकारी कर्मचारियों को एक करोड़ तक का दुर्घटना बीमा देने के फैसले का स्वागत किया है।तथा मांग किया कि राज्य मनरेगा का बाल संरक्षण सहित सभी संविदा कर्मचारियों को इस लाभ से जोड़ा जाये।श्री सोरेन ने कहा की झारखण्ड के संविदा कर्मचारियों के कारण ही सरकार की सभी योजनाए नदी पहाड़ जंगल तक पहुँचती हैं तो सरकार संविदा कर्मचारियों को किसी भी लाभ देने में सौतेले व्यवहार नहीं करना चाहिए। मालूम हो की राज्य में विगत 20 से अधिक वर्षों से पंचायत सचिवालय से राज्य मुख्यालय तक का काम संविदा कर्मचारियों के भरोसे हैं। संघ का कहना है कि सरकार उदारता दिखाते हुए राज्य के सभी संविदा कर्मचारियों को इस लाभ से जोड़ने की दिशा में उचित पहल करें।आप सभी को बता देना चाहता हूँ की गिरिडीह जिले में भी इस सप्ताह 2 रोजगार सेवक की असामयिक मृत्यु हो गई।जिसे यदि बीमा का लाभ दिया गया होता तो दुखी परिजन को थोड़ी राहत मिलती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button