किशनगंज : व्यवहार न्यायालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

किशनगंज,05 जून(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज द्वारा एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम व्यवहार न्यायालय परिसर, किशनगंज में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता सुशांत कुमार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज ने की।
इस अवसर पर वन विभाग के सहयोग से न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारीगण, वन विभाग के अधिकारी, और विधिक सेवा प्राधिकार के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उपस्थित गणमान्यजनों में प्रमुख रूप से शामिल थे:
- सुरेश कुमार सिंह -II, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, किशनगंज
- नीरज किशोर सिंह, पीठासीन पदाधिकारी, विशेष उत्पाद न्यायालय -I, किशनगंज
- दीप चंद पाण्डेय, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम), किशनगंज
- अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण एवं विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण की स्वच्छता, जैव विविधता का संरक्षण और वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी ज़रूरत है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आग्रह किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंसूर आलम, डी०पी०ओ० (नमामी गंगे), अंशुमन कुमार (रेंजर), राजीव कुमार (वनपाल), एवं अंकित कुमार (वनरक्षी) की सक्रिय भूमिका रही।