अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गया : राज स्कूल के प्रभारी प्राचार्य के असामयिक निधन होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया शोक सभा का आयोजन..

गया/सुमित कुमार मिश्रा, टिकारी राज स्कूल के प्रभारी प्राचार्य दौलत प्रसाद के असामयिक निधन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शोक सभा का आयोजन किया।इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय प्रसाद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य, साहस एवं शक्ति प्रदान करने की कामना ईश्वर से किया।उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री प्रसाद के असामयिक निधन होने से शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है।वहीं दूसरी तरफ अनुभवी एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व खो चुका है जिसकी क्षतिपूर्ति नहीं किया जा सकता।उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगे कहा कि स्वर्गीय प्रसाद एक कुशल, ब्यक्तित्व व मृदुभाषी व्यक्ति थे जो आज हम लोगों के बीच नहीं रहे।उनके कार्यों एवं अनुभवों को हमेशा याद किया जाएगा।इस अवसर पर शोक व्यक्त करने वालों मे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओबीसी मोर्चा शशि प्रियदर्शी, पूर्व नगर अध्यक्ष गणेश प्रसाद, जिला मंत्री किसान मोर्चा गया शिवबल्लभ मिश्र, ओबीसी मोर्चा टिकारी दक्षणी रामनिवास ठाकुर, नगर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गणेश कुमार, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजीत कुमार, दीपक चौरसिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष दक्षणी कृष्णा सिंह, भाजपा नेत्री सुशीला देवी, अर्जुन सिंह, सतेंद्र यादव, लक्ष्मी यादव, राजकुमार पासवान, रामशरण प्रसाद, गांधी जी वशिष्ट नारायण सिंह शामिल हुए।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button