अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नालन्दा : तेल्हाड़ा फीडर में बिजली की स्थिति काफी गंभीर, किसानों में मचा है हाहाकार..

नालन्दा/सोनू कुमार यादव, एकंगरसराय प्रखड के तेल्हाड़ा फीडर में इन दिनों बिजली कब आती है और कब चली जाती है, कहना मुश्किल है।बिजली की आँख मिचौनी से उपभोक्ताओं, किसानों, ब्यापारियों में हाहाकार मचा हुआ है।तेल्हाड़ा बाजार निबासी समाजसेवी अजय कुमार शिक्षक, पूर्व मुखिया अवधेश गुप्ता, राजद के वरिष्ठ नेता परमाणु सहित किसान समाजसेवी रबिन्द्र कुमार अकेला, सहित दर्जनों किसानों ने बिहार के मुख्यमंत्री, बिजली मंत्री को ज्ञापन देकर पर्यटक स्थल तेल्हाड़ा की ओर धयान आकृष्ठ कराया है।ज्ञापन में लिखा है, की बिजली विभाग के पदाधिकारियों कर्मचारियों की कथित लापरबाही के कारण आज तेल्हाड़ा फीडर में बिजली की आँख मिचौनी हो रही है, जिससे ग्रामीण किसानों ब्यापारियों में हाहाकार मचा हुआ है।एक घण्टे बिजली सही ढंग नही दी जा रही है।10 मिनट पर लाईन कटना, आना नियति बन गई हैं।जिससे सबसे ज्यादा क्षति किसानों को हो रही है।रोपनी का कार्य ठप है।इस संबंध में केशोपुर, जैतीपुर, सुल्तानपुर, केलबीघा के दर्जनों किसानों ने बताया कि जब से इस फीडर में एक नए पदाधिकारी आये है, इस फीडर में बिजली की ब्यबस्था काफी खराब हो गई है।समजसेबी बरिष्ठ शिक्षक अजय कुमार, समाजसेबी किसान रबिन्द्र कुमार अकेला उर्फ साधु जी ने कहा कि अगर बिजली में सुधार नही हुआ तो किसानों ब्यापारियों के सहयोग से बिजली विभाग के विरुद्ध सड़क जाम ब आंदोलन करेंगे।इस संबंध में पूछे जाने पर तेल्हाड़ा फीडर के जे.ई. ने बताया कि ऊपर से ही लाइन की दिक्कत है।ग्रामीणों द्वारा लगाया गया आरोप गलत है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button