राज्य

जमशेदपुर , जे आर डी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रांगण मे 36वे नेशनल अंडर 9 बालक और बालिका प्रतियोगिता का प्रतीक चिन्ह का अनावरण पूर्वी सिंघभूम के उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा किया गया ।

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर के उपायुक्त का स्वागत जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने किया, वही जिला शतरंज संघ के सचिव अजय कुमार ने बताया की इस प्रतियोगिता मे पूरे देश भर से 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेने वाले है। यह पहली बार है जब जिला शतरंज संघ राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है, 2 से 8 नवम्बर तक चलने वाली प्रतियोगिता मे कुल 11 चक्रो का खेल स्विस पधिति से खेला जाएगा, जिसमे टाइम कंट्रोल 90 मिनट और 30 सेकंड इंक्रेमेंट होगा। जिसमे एक राउंड का खेल 4 से 4.5 घंटे तक चलेगा । शीर्ष 20 विजेता खिलाड़ियो को कुल 5 लाख नगद पुरुषकर एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा, साथ ही साथ इसी प्रतियोगिता के माध्यम से विजेता खिलाड़ियो का चयन एशियन और वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप के लिए किया । पंजीकरण की प्रक्रिया आल इंडिया चेस फ़ैडरेशन के वैबसाइट पर जारी है जिसकी आखरी तिथि 24 अक्तूबर है। भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियो का एआईसीएफ से पंजीकृत होना अनिवार्य होगा। इस कार्यकरम मे कुल 16 निरानायक होंगे जिनमे मुख्य निर्णायक की भूमिका तमिलनाडू के इंटेरनेशनल आर्बिटर पॉल आरोकिया राज निभा रहे है वही डिप्टी निर्णायक की भूमिका रांची के दीपक कुमार अदा करेंगे। टॉप 10 बोर्ड का खेल लाइव प्रसारित किया जाएगा।
इसके पश्चात उपायुक्त द्वारा प्रतीक चिन्ह “दिरी” का अनावरण किया गया। उपायुक्त द्वारा बताया गया की “36वीं राष्ट्रीय अंडर 9 लड़के और लड़कियों की शतरंज चैंपियनशिप का जीवंत शुभंकर है । संताली में “दिरी” रणनीतिक बुद्धि का प्रतिनिधित्व करता है, जो शतरंज के सार के साथ पूरी तरह मेल खाता है। दिरी, बाघ, खेल में आवश्यक ताकत और रणनीतिक कौशल का प्रतीक है। शिकार पर निकले एक बाघ की तरह, युवा शतरंज प्रेमी सोची-समझी चालों से बोर्ड पर कदम रखते हैं। दिरी की उपस्थिति युवा खिलाड़ियों को इस रोमांचक शतरंज साहसिक कार्य में जीत का लक्ष्य रखते हुए, दिढ़ संकल्प और रणनीतिक फोकस के साथ चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती है। इसके पश्चात उपायुक्त ने बताया की जिला शतरंज संघ इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे हर संभव प्रयास कर रहा है और इस कार्यकरम को साकार बनाने के लिए जिला प्रशाशन द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा । कार्यकरम का संचालन इंटरनेशनल हैंडबाल खिलाड़ी हसन इमाम ने किया इस मौके पर जिला योजना पदाधिकारी , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष- शैलेंद्र कुमार, राज कुमार सिंह, सचिव अजय कुमार, शतरंज संघ से उत्सव ओझा, सुमीत कुमार , विक्रम कुमार , एन के तिवारी , जयंत भूयन आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!