राजनीति

*वरिष्ठ कांग्रेस नेता चन्द्रिका यादव के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने जताया शोक*

ऋषिकेश पांडे/बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्द्रिका प्रसाद यादव का कल रात निधन दिल्ली के एक अस्पताल में हो गया। वे 75 वर्ष के थे एवं वर्तमान में बिहार कांग्रेस के पोलिटकल अफेयर कमिटी के सदस्य थे। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि चन्द्रिका जी से मेरे बेहद करीबी संबंध रहे। एक समय में वे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में सुमार थे। 1977 में इन्दिरा जी ने उन्हें जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया था। हालांकि वे जनता पार्टी की लहर में चुनाव नहीं जीत पाये लेकिन मैंने हमेशा उनके सामाजिक सरोकार एवं राजनीतिक सोच के प्रति प्रतिबद्धता का कायल रहा। उनके निधन को मैं निजी क्षति मानता हूँ।
मालूम हो कि स्व0 यादव शिक्षाविद् थे एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान बेहद सराहनीय रहा। उन्होंने अनेकों शिक्षण संस्थान की स्थापना की जिससे हजारों नौजवानों को भविष्य संवारने में मदद मिली।

आज उनके पार्थिव शरीर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। उनके पार्थिव शरीर को फतुहा ले जाया गया जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्व0 यादव अपने पीछे भरापुरा परिवार छोड़ गए प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक संजय यादव उनके ज्योष्ठ पुत्र हैं।

शोक-संवेदना प्रकट करने वालों में शामिल हैं डा0 मदन मोहन झा, कृपानाथ पाठक, वीणा शाही, ब्रजेश पाण्डेय, बंटी चौधरी, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, मुन्ना शाही, सरवत जहां फातिमा, ज्ञान रंजन, शिशिर कौन्डिल्य, निधि पाण्डेय, रीता सिंह, आलोक हर्ष, राजकिशार सिंह, आदित्य पासवान, बिपिन झा इत्यादि।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!