ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : राजद का प्रखंड सदस्यता प्रभारी को लेकर हुई बैठक,डॉ चंदन यादव बने सदस्यता अभियान का दाउदनगर प्रभारी..

औरंगाबाद/मयंक कुमार, राष्ट्रीय जनता दल के जिले में चल रहे हैं सदस्यता अभियान को सफलता हेतु पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।इसी क्रम में आज प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त जिले के सदस्यता अभियान प्रभारी सह, सासाराम के विधायक अशोक कुमार ने औरंगाबाद में राजद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस पर उन्हें याद भी किया गया।जगदेव बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर राजद नेताओं ने उनके द्वारा दिया गया नारा-सौ में नब्बे शोषित है नब्बे भाग हमारा है, जैसे नारों का महत्व पर प्रकाश डाला।जिलाध्यक्ष कौलेश्वर प्रसाद यादव की अध्यक्षता वाली बैठक में सर्वसम्मति से पूरे प्रखंड में एक एक प्रखंड प्रभारी का नियुक्ति किया गया।जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रखंड प्रभारियों को यह जिम्मेदारी दी जाती है कि प्रखंड एवं पंचायत से लेकर सभी बूथों पर कम से कम चार सक्रिय सदस्य यानी कि एक बूथ चार युथ के पद्धति पर काम करेंगे।प्रभारियों को सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जिला सदस्यता अभियान प्रभारी द्वारा सभी प्रखंडों में प्रभारियों का मनोनयन किया।जिसमें पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उदय उज्जवल को गोह प्रखंड की जिम्मेवारी दी गई।वही कुटुंबा प्रमुख धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी को हसपूरा का प्रभारी बनाया गया, औरंगाबाद सदर में सरुन पासवान, मदनपुर में नंद लाल यादव, दाउदनगर में डॉ. चंदन यादव, नबीनगर में वीरेंद्र यादव, रफीगंज में अमरेंद्र कुशवाहा, ओबरा में रमेश यादव, देव में शंकर यादव, बारुण में इंदल सिंह, कुटुंबा में युसूफ आजाद अंसारी को जिम्मेवारी दी गयी है।वही मुरारी सोनी को औरंगाबाद (नगर) राजू पाल को नवीनगर (नगर) मुकेश गुप्ता उर्फ लाल को दाउदनगर (नगर) व दिनेश पाल को रफीगंज (नगर) में प्रभारी बनाया गया हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!