ताजा खबर

राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की जयन्ती पार्टी के माननीय पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर सावित्री बाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सोंनू यादव /अपने सम्बोधन में श्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सावित्री बाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक तथा मराठी कवयित्री थी एवं भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्राचार्य और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। वे अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। वे 1852 ई0 में बालिकाओं के लिए पहला विद्यालय की स्थापना की। वे जब स्कूल पढ़ाने जाती थी तो विरोधी इन्हें पत्थर मारते थे तथा इनके उपर गंदगी फंेकते थे। वे एक साड़ी अपने थैले मंे लेकर विद्यालय जाती थी तथा वहां साड़ी बदलकर बच्चों को पढ़ाती थी। वे किसी की परवाह किये बिना ही अपने पथ पर चलती रही। एक महिला प्रिंसिपल के लिये सन् 1848 में बालिका विद्यालय चलाना कितना मुश्किल रहा होगा, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। लड़कियों की शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबंदी थी। ये सामाजिक क्रांति की अग्रदूत थीं।

इस अवसर पर सावित्री बाई फुले के तैल चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, श्री अलख निरंजन सिंह उर्फ बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 तनवीर हसन, श्री शिवचन्द्र राम, श्रीमती शोभा प्रकाश कुशवाहा, श्री मुजफ्फर हुसैन राही, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन, मृत्यंजय तिवारी, अरुण यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा,विधान पार्षद डाॅ0 उर्मिला ठाकुर, पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह यादव, डाॅ0 अनवर आलम, मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, भाई अरूण कुमार, डाॅ0 प्रेम कुमार गुप्ता, संजय यादव, बल्ली यादव, निर्भय अम्बेदकर, प्रमोद कुमार राम, अभिषेक कुमार, प्रदीप मेहता, कृष्ण कुमार यादव, राजेश पाल, राजेश यादव, विजय कुमार यादव, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, कुमर राय, अनिल कुमार साधु, गगन यादव ,जेम्स कुमार यादव, देवेन्द्र सिंह, उमेश पंडित, रतन यादव, सतीश चन्द्रवंशी, शिवेन्द्र कुमार तांती, निरंजन कुमार चन्द्रवंशी, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, दिनेश राम, प्रतिमा सिंह, नीलम देवी, गणेश यादव, बिंदन यादव, ओमप्रकाश चैटाला, गुड्डू यादव, प्रो0 संजय सिंह यादव, डाॅ0 राजेश सिन्हा, संजय कुमार बिन्द, कुंदन राय, ममता अम्बष्ठा, रीना चैधरी, मनोज यादव, अभय सिन्हा, फैज अहमद, शकुन्तला प्रजापति, संगीता यादव, राकेश यादव, डाॅ0 रविकान्त, विजय कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ताओं ने सावित्री बाई फुले के तैलचित्र पर माल्र्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button