वार्ड संख्या 35 चैनपुर बाजार में झामुमो द्वारा न्याय मार्च निकाला गया
नवेंदु मिश्र
चैनपुर- झारखंड मुक्ति मोर्चा पलामू द्वारा निगम के वार्ड 35, चैनपुर बाजार में न्याय मार्च निकाला गया। झामुमो द्वारा, झामुमो पलामू अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखंडों में भी न्याय मार्च निकाला जा रहा है। निगम के वार्ड 35 में निकाले गए न्याय मार्च की अध्यक्षता रंजीत जयसवाल ने किया। और कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने किया। इस मार्च में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी, उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा मौजूद थे। न्याय मोर्चा वार्ड में घूमते हुए कर्पूरी ठाकुर चौक पर सभा में बदल गया और सभी नेताओं ने संबोधित किया। झामुमो के नेता, कार्यकर्ता पूरे वार्ड में गर्मजोशी के साथ नारे लगा रहे थे और सभी लोगों को हैंडबिल के माध्यम से जागरूक भी कर रहे हैं। राजेंद्र सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा “झारखंडी योद्धा श्री हेमंत सोरेन जी के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा षड्यंत्रपूर्वक कार्रवाई के विरोध में न्याय मार्च निकाला जा रहा है। आम जनता आज को झामुमो घर घर जा कर जागरूक कर रही है, और उन्हें अवगत कराया जा रहा है की कैसे एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया है। भाजपा के खिलाफ जनता में आज रोष है।” केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी ने कहा “भाजपा सरकार बनने के पहले दिन से ही सरकार गिराने में लगी है, झूठा आरोप में ई. डी का उपयोग कर माननीय हेमंत सोरेन जी को जेल भेजा गया” नगर अध्यक्ष रंजीत जयसवाल ने कहा “हम सब प्रतिदिन वार्डों में घूम घूम कर भाजपा को सच्चाई लोगों को बताने का काम करेंगे। आज लोकतंत्र खतरे में है, विपक्ष को झूठा मुकदमा में फंसाने का काम किया जा रहा है। भानु प्रताप शाही जैसे लोग जिन्होंने 200 करोड़ का दवा घोटाला किया है, आज भाजपा के उपाध्यक्ष हैं।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता बिरेंद्र पासवान, संगठन सचिव नवीन सिन्हा, शाहबाज खान, नगर सचिव छोटू त्रिपाठी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ललन चौधरी, महिला मोर्चा सचिव संजू देवी, उपाध्यक्ष राजिया नियाजी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बबलू चौधरी, मुकेश चौधरी, संगठन सचिव अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, अल्पसंख्यक मोर्चा सचिव नन्हे खान, महिला नेता शीला कुजूर, प्रखंड अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, मंजू तिर्की, तर्शिला खलखो, उर्मिला कुजूर, एस्थर मिंज सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।