अपराधकिशनगंजगिरफ्तारीतस्करों के खिलाफ कार्रवाईपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में 800 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

किशनगंज,21मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में नवगठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अपनी पहली बड़ी कार्रवाई में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 800 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई किशनगंज रेलवे स्टेशन के समीप एनएच-27 सर्विस लेन में बुधवार देर रात की गई।गिरफ्तार तस्करों की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला अंतर्गत ग्वालपोखर थाना क्षेत्र निवासी शहवाज आलम (20) और मो. शाह आलम (33) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बंगाल की ओर से फरिंगगोला होते हुए किशनगंज पहुंचे थे और यहां हेरोइन की डिलीवरी देने वाले थे।

गुरुवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि 20/21 मई की रात अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सदस्य किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास बड़ी मात्रा में हेरोइन की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना मिलते ही नवगठित एएनटीएफ टीम को कार्रवाई का निर्देश दिया गया।प्रभारी एएनटीएफ राजू कुमार के नेतृत्व में टीम ने रेलवे स्टेशन के बाहर एनएच-27 सर्विस रोड पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान रात करीब 12:05 बजे फरिंगगोला चेक पोस्ट की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान विभिन्न पैकेटों में छिपाकर रखी गई कुल 800 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से संगठित गिरोह बनाकर बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लाई नेटवर्क और हेरोइन के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक की जांच में जुटी है।इस मामले में किशनगंज थाना कांड संख्या 540/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। आम लोग मादक पदार्थ से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए एएनटीएफ हेल्पलाइन नंबर 9031816150 पर संपर्क कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!