ताजा खबर

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने समस्त प्रदेशवासियों को “गणतंत्र दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गौरवशाली दिवस हमारे संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक यात्रा का गौरवशाली प्रतीक है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/यह दिन हमें गणतंत्र एवं संविधान के आदर्शों के प्रति आस्था व्यक्त करने, एकता-अखण्डता को अक्षुण्ण रखने तथा समावेशी विकास एवं लोक कल्याण को गति देने का संदेश देता है। गणतंत्र दिवस 2026 ‘वंदे मातरम्’ के गौरवशाली 150 वर्षों को समर्पित है। 77वें गणतंत्र दिवस को ‘स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्’ और ‘समृद्धि का मंत्र – आत्मनिर्भर भारत’ की थीम के साथ मनाया जाएगा। हम गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान सभा के सम्मानित सदस्यों के योगदान और देश के अमर शहीदों के बलिदान को नमन करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!