
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/ग्रामीण युवाओं में जागरूकता बढ़ाने , कंपनियों से सीधा संवाद स्थापित कराने, प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मेला का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री श्रवण कुमार, मंत्री, ग्रामीण विकास एवं परिवहन शामिल हुए l
माननीय मंत्री जी का स्वागत श्री मति वर्षा सिंह, जिलाधिकारी वैशाली, श्री कुंदन कुमार, उप विकास आयुक्त, श्री सिद्धार्थ पटेल, विधायक, वैशाली, श्री दीपक कुमार, अध्यक्ष, बीस सूत्री कार्यक्रम , श्री मति वंदना कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका श्री अंजनी कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया l
जीविका के दीदियों ने माननीय मंत्री को पौधा गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन की । इसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया l
माननीय मंत्री, श्री श्रवण कुमार ने संबोधन में कहा कि जीविका, बिहार सरकार की एक अति महत्वपूर्ण परियोजना है l इसके माध्यम से
से महिलाएं अर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही है |आजीविका के विभिन्न माध्यमों से जोड़कर उनकी आय को बढ़ाया जा रहा है | विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं का कौशल का विकास हो रहा है | जिससे महिलाएं स्वरोजगार एवं रोजगार कर आत्मनिर्भर हो रही है | माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी सोच से आज महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर रही है |महिलाओं को दिया गया आरक्षण से हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ीहै | पिंक बसों के परिचालन में भी महिलाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा l
जीविका द्वारा गठित स्वयं सहायता सहायता समूह ने महिलाओं के तरक्की के मार्ग को प्रशस्त किया है | वैशाली जिला में 41328 स्वयं सहायता समूह का गठन हुआ है l जिसमें लगभग 4 लाख 83 हजार परिवार जुड़े हुए हैं l सतत जीविकोपार्जन योजना से लगभग 6 हजार अत्यंत गरीब
परिवार जुड़े हुए हैं l जो जीविकोपार्जन के विभिन्न गतिविधियां कर अपने जीवन
स्तर को सुधार रहे हैं | 28.57 करोड़ रूपये की राशि सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत लाभार्थियों को दिए गए हैं l
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत वैशाली जिला में 475256 परिवारों को 10 हजार रुपये की राशि दी गई है l कुल 475 करोड़ 25 लाख 60 हजार की राशि दी गयी है l रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रोजगार के साधनों से जोड़ना है । उन्होंने कहा कि 18 से 45 वर्ष के युवा मेला में भाग लेकर बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में रोजगार उपलब्ध कराने वाली कई प्रतिष्ठित कंपनियों और प्रशिक्षण संस्थानों ने भाग ली । इनमें सिक्युरिटी गार्ड के लिए जी4एस, डिलिवरी सेवा के लिए स्वीगी लिमिटेड, फ्लिपकार्ट , होप केयर, नवभारत फर्टिलाइजर, विज़न इंडिया, ट्रीडेंट ग्रुप, रूडसेटी, निर्मला एजेंसी आदि ने भाग ली l
रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में 1751 युवक एवं युवतियों ने भाग लिया एवं अपना निबंधन कराया l 327 अभ्यर्थियों का चयन मेला में किया गया एवं नियुक्ति पत्र दिया गया l
शालिनी प्रिया, विकास कुमार को मंच पर ही माननीय मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया l
355 अभ्यर्थियों का चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया l जो प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार करेगी l
कार्यक्रम में प्रबंधक रोजगार राजेश रंजन प्रसाद सिंह , नवीन कुमार द्विवेदी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक , प्रबंधक पूजा कुमारी, राज कुमार, संतोष कुमार, मोहम्मद इमरान, माही रॉय , अन्य कर्मी एवं जीविका की दीदी शामिल हुई l



