राजनीति

*जन सुराज द्वारा 1 करोड़ लोगों को संस्थापक सदस्य बनाने का अभियान तेज – प्रशांत किशोर*

*छः महीने में इस लक्ष्य को पूरा करें कार्यकर्ता*

*बिहार में नया राजनीतिक विकल्प बनने को तैयार है जन सुराज*

पटना में संगठन के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर।

पटना डेस्क/जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगले छः महीने में जन सुराज बिहार के एक करोड़ लोगों को संस्थापक सदस्य बनायेगा।‌ यह अभियान तेजी से जारी है और रोज़ बड़ी संख्या में लोग सदस्य बनते जा रहे हैं। उन्होंने संगठन के सभी प्रकोष्ठों के अधिकारियों से इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। वे आज पटना में संगठन के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उक्त लक्ष्य दिए। उन्होंने कहा कि एक सर्वे के अनुसार बिहार के 50 से 55 प्रतिशत लोग मौजूदा राजनीतिक दलों की कारगुजारियों से हलकान है और नया राजनीतिक विकल्प की तलाश में हैं।
इन लोगों को ये नहीं पता है कि वो दल कौन होना चाहिए, लेकिन उन्हें यह पता है कि वर्तमान में जो दल हैं उससे बिहार सुधरने वाला नहीं है। सभी मौजूदा राजनीतिक दलों ने बिहार को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि नया राजनीतिक विकल्प की इच्छा रखने वाले उन 50 फीसदी लोगों को इकट्ठा किया जाने का प्रयास जारी हैं। यदि सभी को जोड़ा जाए तो उनकी संख्या 6 करोड़ हो जाएगी।
जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर ने जानकारी दी कि बीते 15 महीनों में हर प्रखंड से करीब दो से ढाई हजार लोग जन सुराज से जुड़े हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि जब हमने पदयात्रा शुरू की तो हमारा लक्ष्य था कि हर प्रखंड से 20 लोगों को चुनकर निकालेंगे, तो बिहार में करीब 15 हजार लोग हो जाएंगे। वर्तमान में हर प्रखंड से दो से ढाई हजार लोग हमसे जुड़ चुके हैं। इस चीज को व्यवस्थित करने के लिए हम संस्थापक सदस्य बनाने का अभियान शुरू कर रहे हैं। जो लोग भी संस्थापक सदस्य बनना चाहते हैं वे बन सकते हैं। हमारा मानना है कि अगले 6 महीने में करीब 1 करोड़ लोगों को संस्थापक सदस्य के रूप में जोड़ा जाएगा। अभी तक 18 महीनों का मेरा अनुभव है कि हर प्रखंड से करीब दो हजार से ढाई हजार लोग जुड़ रहे हैं। जब पदयात्रा खत्म होगी, तब तक हमारा अनुमान है कि ये संख्या करीब 1 करोड़ तक पहुंचेगी, इतने लोग संस्थापक सदस्य के रूप में जुड़ जाएंगे। बताते चलें कि इन संपर्क माध्यमों मोबाइल +91912169216 और वेबसाइट Jansuraaj.org/membership_drive से लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है।
उक्त जानकारी आज़ यहां जारी एक बयान में जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button