District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : ईद-उल-जोहा के मद्देनजर डीएम ने बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

बकरीद पर्व को लेकर अररिया अनुमंडल के 90 स्थलों एवं फारबिसगंज अनुमंडल के 97 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस बलों की  प्रतिनियुक्ति

  • नीलाम पत्र वादों तथा सप्ताहिक जांच की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

अररिया, 26 जून (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, सोमवार को जिलाधिकारी इनायत खान की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में विधि व्यवस्था संधारण, ईद-उल-जोहा (बकरीद) के मद्देनजर आवश्यक बिन्दुओं पर समीक्षा एवं नीलाम पत्र वादों तथा सप्ताहिक जांच की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह भी उपस्थित थे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विधि व्यवस्था संधारण को लेकर कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। ईद-उल-जोहा (बकरीद) त्यौहार के अवसर पर उपद्रवी तत्वों पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि जिला संयुक्त आदेश जारी कर अररिया अनुमंडल के 90 स्थलों एवं फारबिसगंज अनुमंडल के 97 स्थलों पर (थाना सुरक्षित/गश्ती दल सहित) दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बैठक में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश है। पूर्व भांति जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय अवस्थित आपातकालीन संचालन केन्द्र में क्रियाशील है, जिसका दूरभाष संख्या 06453-222309 है। अनुमंडल नियंत्रण कक्ष अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया एवं अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज के क्रमशः दूरभाष संख्या 06453-222070 एवं 06455-295202 पर दिनांक-28.06.2023 से दिनांक 30.06.2023 तक कार्यरत रहेगा। सम्पूर्ण अनुमंडल क्षेत्र के विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रहेंगे। वहीं संपूर्ण जिला के विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में राज मोहन झा, अपर समाहर्ता अररिया एवं फकरे आलम, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) अररिया रहेंगे। इसके अलावा बैठक में नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं साप्ताहिक जाँच की समीक्षा की गई। जिसमें नीलाम पत्र वालों की स्थिति, भू-समाधान पोर्टल, भू-अतिक्रमण, आपदा सम्पूर्ति पोर्टल, सीपी ग्राम, मुख्यमंत्री जनता दरबार के लंबित मामले, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, ए०सी०/डी०सी० विपत्र (निर्वाचन सहित), मानवाधिकार, सी०डब्लू०जे०सी०, एम०जे०सी०, डब्लू०पी०यू० निर्माण के लिए जमीन की उपलब्धता पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button