ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : कुर्लीकोट थाना में ईद उल अजहा को लेकर थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित

हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और विधि व्यवस्था में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न करने वालो को बख्शा नहीं जायेगा:इकबाल अहमद खां

किशनगंज, 26 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह/फरीद अहमद, कुर्लीकोट थाना परिसर में ईद उल अजहा को लेकर थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खाँ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खाँ ने सभी से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा की हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और विधि व्यवस्था में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न करने वालो को बख्शा नहीं जायेगा। साथ ही उन्होंने अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखे जाने की बात कही। इस मौके पर मुख्य रूप एसआई उमेश कुमार, राम कुमार, मो० मंजुर, आदि मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button