प्रथम पूण्यतिथी पर याद किए गए पूर्व जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष दिपक सिंह।…

गुड्डू कुमार सिंह /आरा। तरारी प्रखंड की बसौरी पंचायत के फतेहपुर निवासी जदयू के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष दिपक सिंह की प्रथम पुण्यतिथि गुरूवार को मनाई गई। जदयू के प्रदेश महासचीव मनोज उपाध्याय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिपक को सामाजिक और शांत प्रवृत्ति की समझ का प्रतिमूर्ति बताया। वहीं तरारी मध्य के जिला पार्षद सदस्य राकेश सिंह ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके पार्टी में नहीं रहने से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची हैं। वह पार्टी के एक सच्चे सिपाही थे। पार्टी में दिए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जबिक संजय मेहता ने कहा कि दिपक एक व्यवहार कुशल राजनितिक व समाजिक कार्यकर्ता के रूप तरारी में चर्चित थे। मौके पर जदयू के प्रदेश महासचीव मनोज उपाध्याय ,जीला पार्षद सदस्य राकेश सिंह ,संजय मेहता ,जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष सुमेर कुशवाहा ,अभिषेक सिंह ,मुन्ना पासवान ,गोपाल पाण्डेय ,विकास जी ,भोला उपाध्याय आदि मौजूद थे