घटना/दुर्घटनाझारखण्डताजा खबर

पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पागल कुत्ते के काटने से छटपटा रही महिला को मेदिनीनगर अस्पताल में भेज कर मानवता की मिसाल को परिलक्षित किया

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर – छतरपुर के पूर्व विधायक राधा कृष्ण किशोर ने मानवता का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार नावा बाजार थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी गजाधर महतो की पत्नी गीता देवी उम्र 45 वर्ष को सोमवार की दोपहर पागल कुत्ते ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि सोमवार की दोपहर गीता देवी नावा बाजार थाना क्षेत्र के बाना गांव के पास सड़क पर कुछ सामान खरीद रही थी। इसी बीच पागल कुत्ते ने काट कर उन्हे गंभीर रूप से घायल कर दिया।कुत्ते के काटने के बाद महिला सड़क पर छटपटाने लगी। परंतु किसी ने उसका साथ नहीं दिया। इसी बीच छतरपुर के पूर्व विधायक राधा कृष्ण किशोर अपने कार्यकर्ताओं के साथ वाहन से छतरपुर की और जा रहे थे। घायल महिला को तड़पता देख पूर्व विधायक ने अपना वाहन रोक दिया और महिला को अपने वाहन में बैठा कर उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!