District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : भारत बंद को लेकर अररिया एसपी ने जिला मुख्यालय का किया जायजा, पुलिस अधिकारियों और बलों को दिए सतर्कता बरतने का निर्देश।

अररिया/धर्मेन्द्र सिंह, अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह ने जिला में हुए भारत बंद को शांतिपूर्ण करार दिया और कहीं से किसी तरह के उपद्रव नहीं होने की बात कही। एसपी अशोक कुमार सिंह भारत बंद को लेकर अररिया जिला मुख्यालय का जायजा लेने के बाद फारबिसगंज पहुँचे थे और पुलिस बलों के साथ शहर में बंद का जायजा लिया। इस दौरान एसपी विभिन्न चौक चौराहों और सार्वजनिक स्थानों ओर तैनात दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारियों और बलों से भी जानकारी लेते रहे और सतर्कता बरतने को निर्देशित करते रहे। एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बंद को लेकर कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय सूचना प्राप्त नहीं हुई है। फारबिसगंज में थोड़ी देर के लिए प्रदर्शनकरियों ने रेलवे ट्रैक को जाम किया था, लेकिन अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद प्रदर्शनकरियों ने रेलवे ट्रैक को जाम से मुक्त कर दिया। अररिया, फारबिसगंज के अलावे एसपी अशोक कुमार सिंह अन्य स्थानों पर भी गये और भारत बंद को लेकर सबों को अलर्ट मोड में रखा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!