District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में भेजी गई राशि

किशनगंज में दो लाख से अधिक आवेदन, एक लाख बीस हजार महिलाओं ने लिया डिजिटल माध्यम से भाग

किशनगंज,26सितम्बर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत शुक्रवार को किशनगंज समेत राज्यभर की महिला लाभार्थियों के खाते में सहायता राशि का अंतरण किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस योजना की शुरुआत की, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित अशोक सम्राट भवन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल राज ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को शुरुआती तौर पर ₹10,000 की राशि बैंक खाते में दी जा रही है, जिससे वे अपना स्वरोजगार प्रारंभ कर सकें। आगे चलकर रोजगार की स्थिति का आकलन कर जरूरतमंद लाभार्थियों को ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अनुराधा चंद्रा ने बताया कि जिले में अब तक दो लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे गरिमापूर्ण जीवन जी सकें।कार्यक्रम का आयोजन जिले के सातों प्रखंड मुख्यालय, 32 संकुल संघों, और 1,484 ग्राम संगठनों में किया गया। लगभग 1.2 लाख महिलाओं ने डिजिटल माध्यम (प्रोजेक्टर, टीवी, टैब आदि) से इस कार्यक्रम में भाग लिया।योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहन (ई-रिक्शा प्रचार गाड़ी) के माध्यम से गांव-गांव और पंचायत स्तर पर जानकारी दी जा रही है। प्रचार वाहन में लगे ऑडियो-विजुअल उपकरणों के माध्यम से महिलाओं को योजना से संबंधित जानकारी दी जा रही है और उन्हें लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।जिला प्रशासन का कहना है कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम है, जो उन्हें न केवल आत्मनिर्भर बनाएगा, बल्कि समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने में भी मदद करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!