राजनीति

इंडिया गठबंधन को समर्थन देने के लिए देश और राज्य की जनता को बधाई……

कुणाल कुमार=पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने 18वीं लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को व्यापक जन समर्थन देने के लिए देश की जनता को बधाई दी है। बिहार की जनता बधाई के पात्र हैं जिन्होंने महागठबंधन को नौ सीटों पर जीत दिलाई है जबकि करीब एक दर्जन सीटों पर कांटे की लड़ाई में महागठबंधन की हार हुई। बेगूसराय में दो तिहाई बहुमत सीपीआई के साथ था, इसके बावजूद हम चुनाव हार गए हैं, इसकी गहन समीक्षा की जायेगी।
भाकपा राज्य सचिव ने बेगूसराय से सीपीआई उम्मीदवार अबधेश कुमार राय को वोट देने वाले 5,67,851 मतदाताओं को बधाई दी है। महागठबंधन में शामिल सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विकट परिस्थितियों का सामना करते हुए एकजुट होकर कार्य किया। बेगूसराय में दो तिहाई जनता हमारे साथ थी, इसके बावजूद परिणाम मेरे पक्ष में नहीं आये। इसकी गहन समीक्षा की जाएगी।
भाकपा राज्य राज्य सचिव ने कहा कि देश की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में भाजपा की करारी हार हुई है तो बिहार में नौ सीटें एनडीए के हाथ से निकल गई है। बिहार की जनता ने साम्प्रदायिकता, महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी के खिलाफ वोट किया है। चुनाव परिणाम से साबित हो गया है कि देश में कहीं भी भाजपा के पक्ष में लहर नहीं थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button