राज्य

*मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डॉ. सीपी ठाकुर से की मुलाकात*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण डॉ. सीपी ठाकुर से पटना आवास पर शिष्टाचार कर उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान भाजपा नेता दीपक ठाकुर एवं प्रो. शबनम ठाकुर मौजूद रहीं।

डॉ. सीपी ठाकुर ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी को बधाई दी एवं सफल, जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा मुझे विश्वास है कि इनके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा तथा राज्य की प्रगति को नई गति मिलेगी। बिहार की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!