ब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचार

अंचल में व्याप्त भष्ट्राचार के खिलाफ जाप ने सीओ का पुतला फूंका।….

गुड्डू कुमार सिंह/आरा।तरारी प्रखण्ड संह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टचार के खिलाफ शुक्रवार को जाप कार्यक्रताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखण्ड सह अंचल मुख्यालय परिसर में प्रर्दशन किया।इस दौरान जाप कार्यक्रताओं ने अंचलाधिकारी निभा कुमारी पुतला के साथ तरारी प्रखण्ड के कृष्णा मार्केट से लेकर बजार चौक होते हुए प्रखण्ड संह अंचल परिसर तक आक्रोश मार्च निकाला गया। जाप कार्यक्रताओ ने अंचलाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोश मार्च प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में पहुंच सभा में तब्दील हो गई,जिसकी अध्यक्षता जाप छात्र प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश कुमार तथा संचालन नंन्दजी यादव ने किया।सभा को संबोधित करते हुए रितेश कुमार ने कहा कि अंचल कार्यालय तरारी में घोर धांधली व्याप्त है।जहाँ बगैर रिश्वत लिए कोई भी कार्य नही होता।किसी भी पंचायत के राजस्व कर्मी एक तो समय से नही आते दुसरा उनके बैठने का कोई नियत स्थान नही ह्रै जिसे ग्रामीण परेशान होते ह्रै।अंचलाधिकारी खुद पदस्थापन से लेकर आंज तक समय सें कार्यालय नही पहुँचती ,ना ही प्रत्येक दिन कार्यालय पहुँचती है।बिना चढ़ावे के परिमार्जन ,दाखिल -खारिज आदि का आवेदन बिना कारण बताए रद्द कर दिया जाता है।वही चढ़ावे मिलने के बाद वही आवेदन सही हो जाता है व कार्य हो जाता है।वही इसकी शिकायत कोई अंचलाधिकारी से करता है तो उसे झुठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती ह्रै।शायद तरारी प्रखण्ड कें पदाधिकारियों की यही नियती बन गई हो।जिसे तरारी प्रखण्ड के लोगों में आक्रोश व्याप्त है,जिसको लेकर जाप क्रार्यक्रताओ ने बिहार सरकार सें अंचलाधिकारी निभा कुमारी को ब्रखास्त करने की माँग की है।रितेश कुमार ने कहा की अगर जल्द सें जल्द इस पर सरकार द्वारा ठोस कदम नही उढ़ाया जाता है, तो भूमी एवं राजस्व मंत्री के आवास के बाहर धरना का आयोजन किया जायेगा।वही समाजिक कार्यकर्ता अनील सिंह ने कहा की अंचलाधिकारी की मनमानी और समाजिक कार्यकर्ताओ का अपमान बर्दास्त नही किया जायेगा।जन अधिकार पार्टी सीओ के विरोध में जोरदार आंदोलन करेगी।आक्रोश माँर्च के दौरान गली गली में शोर है ,सीओ हमारी चोर है, रिश्वत लेना बंद करों ,सीओ तेरी मनमानी नही चलेगी,समाजिक कार्यकर्ताओ का अपमान हम नही सहेंगे जैसे गगन भेदी नारो सें प्रखण्ड मुख्यालय गुंजता रहा।पुतला दंहन कार्यक्रम में अनील सिंह ,दिनेश प्रसाद ,शिबचन राम ,सुमंत साह ,नकुल सिंह,आसिफ अली ,उमाशंकर यादव ,दीपक यादव ,नागेन्द्र दिवाना ,संतोष यादव ,परबेज आलम ,रितेश लाल ,सुर्दशन यादव संहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button