किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डुमरिया स्तिथ प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल में किया गया पौधारोपण।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डुमरिया स्थित प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल में बुधवार को विद्यालय की यूथ व इको क्लब के द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी, शिक्षक उदय कुमार दास व अन्य शिक्षकों की मौजूदगी में स्कूल परिसर के अलग अलग भागों में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इसके बाद स्कूल की छात्राओं के बीच निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर निबंध लेखन किया। प्रतियोगिता में सफल आने वाली बच्चियों को पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने कहा कि वर्तमान समय मे बदलते मौसम के कारण पौधा लगाना अत्यंत आवश्यक है। स्कूल की बच्चियों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि वे अपने आसपास के लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करें। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पौधा लगाना आवश्यक है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button