किशनगंजप्रमुख खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बिना वीजा मलेशिया भेजे गए युवक की रिहाई व वतन वापसी की मांग

पूर्व विधायक मुजाहिद आलम से मिली पीड़ित की मां, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

किशनगंज, 18 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, रौटा थाना क्षेत्र अंतर्गत चरकपारा निवासी बिजली देवी के बेटे अजय कुमार पंडित के मलेशिया में गिरफ्तार होने के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजनों के अनुसार अजय कुमार पंडित को नाहिद गनी द्वारा कथित रूप से मोटी रकम लेकर बिना वैध वीजा के मलेशिया भेजा गया था। मलेशियन इमिग्रेशन ने 8 सितंबर 2026 को अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बेटे की गिरफ्तारी की सूचना के बाद से अजय की मां बिजली देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को अजय की मां और उनके रिश्तेदारों ने पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप करते हुए अजय की जल्द रिहाई और सुरक्षित भारत वापसी की मांग की।परिजनों का आरोप है कि अजय को विदेश भेजने के नाम पर नाहिद गनी ने रकम ली थी और उसे बिना वीजा के मलेशिया भेज दिया। परिजनों ने कहा कि इस मामले में पीड़ित परिवार से किसी प्रकार की पैसे की मांग करना उचित नहीं है। उनका कहना है कि युवक को कथित तौर पर अवैध तरीके से विदेश भेजे जाने के कारण उत्पन्न कानूनी प्रक्रिया, संभावित जुर्माना तथा भारत वापसी से जुड़े खर्च की जिम्मेदारी नाहिद गनी को उठानी चाहिए।परिजनों ने पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम से आग्रह किया कि वे संबंधित स्तर पर मामले को उठाकर अजय की रिहाई और वतन वापसी के लिए आवश्यक पहल करें। परिवार की प्राथमिकता फिलहाल अजय को कानूनी सहायता दिलाकर जल्द से जल्द सुरक्षित भारत वापस लाना है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित अधिकारियों और मलेशियाई कानून के तहत होने वाली प्रक्रिया पर निर्भर करेगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button