राजनीति

भाजपा देश को भटकाने, बांटने, भ्रमित करने, लोकतंत्र की हत्या, संघीय ढांचे एवं संविधान को नष्ट करने में लगी है : उमेश सिंह कुशवाहा

सागर कुमार विशेष संवाददाता 

भाजपा देश को भटकाने, बांटने, भ्रमित करने, लोकतंत्र की हत्या, संघीय ढांचे एवं संविधान को नष्ट करने में लगी है : उमेश सिंह कुशवाहा

11 फरवरी 2023, पटना।

पूर्णियां के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को महागठबंधन की रैली को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में पूर्णिया एवम कोसी प्रमंडल के विधायकों, विधान पार्षदों, पूर्व विधायकों, पूर्व विधान पार्षदों, सभी जिलाध्यक्षों एवं प्रमुख साथियों की बैठक हुयी।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार पिछले 9 वर्षों से जुमलेबाजी कर जनता को खोखले आश्वासन दे रही है। दूसरी ओर आज महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान से भाजपा के सफाए का शंखनाद महागठबंधन की इसी ऐतिहासिक रैली से होगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की धरती से महागठबंधन की इस भव्य एवं ऐतिहासिक रैली द्वारा पुरे देश से भाजपा के सफाए का आगाज होगा। भाजपा और मोदी सरकार आज देश को भ्रमित करने, सही रास्ते से भटकाने, देश को बांटने, संघीय ढांचे को नष्ट करने, लोकतंत्र की हत्या करने एवं संविधान को नष्ट करने का काम कर रही है। बजट में मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों एवं युवाओं के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया। बिहार को बजट में कुछ नहीं मिला। सिर्फ चुनाव के वक्त भावनात्मक रूप से लोगों को जोड़ने की इनकी चाल जनता समझ चुकी है।
उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि शुरू से बिहार परिवर्तन का वाहक रहा है, चाहे सत्याग्रह हो या संपूर्ण क्रांति हर बार बिगुल यहीं से फूंका जाता है। ‘‘भाजपा हटाओ- देश बचाओ’’ की शुरुआत भी यहाँ से उसी दिन हो गयी जिस दिन समाजवादी धारा के दो बड़े दल जदयू और राजद एक साथ आ गएस अब हमलोग पूरी चट्टानी एकता के साथ इसे अंजाम देने में जुटे हैं। पूर्णियां की ऐतिहासिक रैली में हमारे सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी सहित सभी घटक दल के शीर्ष नेता भाग लेंगे। हम सभी को इसे अभूतपूर्व सफल बनाने हेतुलग जाना है क्योंकि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में पिछले 17 वर्षों से ‘न्याय के साथ विकास’ के मार्ग पर चल रही राज्य सरकार ने हर क्षेत्र में बेमिसाल काम करते हुए इतिहास रचने का काम किया है।
बैठक में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह ’गांधीजी’, माननीय विधायक श्री विजय सिंह निषाद, श्री रत्नेश सदा, श्री रामविलास कामत व श्रीमती वीणा भारती, महासचिव श्री मृत्युंजय कुमार सिंह, सचिव श्री वासुदेव कुशवाहा, विधान परिषद के पूर्व सभापति श्री सलीम परवेज, पूर्व विधान पार्षद श्री भूमिपाल राय, पूर्व विधायक श्री मुजाहिद आलम, श्री सबा जफर व श्री रामबालक सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष पूर्णिया नगर श्री राकेश कुमार, जिलाध्यक्ष सहरसा श्री चंद्रदेव मुखिया, जिलाध्यक्ष कटिहार श्री शमीम इकबाल, जिलाध्यक्ष अररिया श्री आशीष पटेल, श्री अशोक बादल, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरदीप, श्री नौशाद आलम, श्री प्रहलाद सरकार, श्री अविनाश कुमार, श्री पवन मिश्रा, श्रीमती शगुफ्ता अजीम, श्रीमती संचिता मंडल, श्रीमती अर्पणा आनंद, श्री विजेंद्र यादव, श्री वी वी प्रभाकर, श्री सत्यजीत यादव, श्री नौशाद आलम, श्री सूजो मेहता, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री प्रेम लाल सदा सहित बड़ी संख्या में दल के प्रमुख साथी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button