District Adminstrationअपराधकिशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : न कार्रवाई का डर, न जांच का खुल्लम खुल्ला  ओवरलोड वाहनों का परिचालन बदस्तूर जारी।

ओवरलोड वाहनों के परिचालन से सरकारी राजस्व में रोज हो रहा भारी नुकसान।किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत डे मार्केट के रास्ते ओवरलोड वाहनों का परिचालन बदस्तूर जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिन भारी वाहन ओवरलोड डे मार्केट के रास्ते पौआखाली थाना क्षेत्र होते हुए गुजरती है। ओवरलोड वाहनों के कारण जगह-जगह सड़के धंसी हुई भी नजर आ रही है‌। ओवरलोड और भारी वाहनों के परिचालन की वजह से जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। एनएच 327 को छोड़कर ओवरलोड वाहनों और बड़ी गाड़ियां डे मार्केट सड़क सिंगल रोड वाले रास्ते से होकर गुजर रही है जिसके कारण आमने सामने क्रॉसिंग से लेकर जाम तक की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। ओवरलोड वाहनों के परिचालन से सरकारी राजस्व में भी भारी नुकसान हो रही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button