ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्मश्री डॉ०सी०पी०ठाकुर एवं राज्यसभा सांसद श्री विवेक ठाकुर ने बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अपने मतदान केन्द्र बिहार राज्य पुस्तकालय प्राधिकार, डाकबंगला रोड (पटना) बूथ संख्या 124 पर परिवार के साथ मतदान किया।।……

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-डॉ०ठाकुर के साथ उनकी पत्नी श्रीमती उमा ठाकुर तथा दोनों पुत्र राज्यसभा सांसद श्री विवेक ठाकुर तथा श्री दीपक ठाकुर ने मतदान किया।

डॉ०सी०पी०ठाकुर ने कहा आज बिहार में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे मेरी जबावदेही पूर्ण करने का मौका मिला।
अपना मतदान करने के बाद लोगों से मतदान की अपील करते हुए कहा कि आपका एक वोट बिहार के सम्पूर्ण विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

विवेक ठाकुर ने कहा एनडीए की पुनः सरकार बनाने के लिए लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डालने को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इसको लेकर युवा ही नहीं बुजुर्ग, दिव्यांग और महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। विवेक ठाकुर ने कहा बिहार के विकास में नई छलांग एवं शांति को चाहने वालो के लिए एनडीए की सरकार अतिआवश्यक है।

नोट:- मतदान करने के बाद का फोटो नीचे संलग्न है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!