District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : डीएम ने नजारत शाखा का किया औचक निरीक्षण, अभिलेख अद्यतन रखने का निर्देश

किशनगंज, 22 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी नवीन कुमार ने मंगलवार को जिला नजारत शाखा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में संधारित संचिकाओं, पंजियों एवं अभिलेखों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की और सभी रिकॉर्ड को नियमानुसार अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने पत्राचार, आगत-निर्गत पंजी, अनुक्रमणी, तामिला, अभिश्रव, गार्ड फाइल सहित अन्य पंजियों की जांच की। उन्होंने कैश बुक नियमित रूप से अपडेट रखने, नाजीर रसीद एवं रोकड़ पंजी का समुचित संधारण करने तथा बैंक चेक रजिस्टर और अग्रिम पंजी को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। लंबित अग्रिम राशि का नियमानुसार शीघ्र समायोजन सुनिश्चित करने को कहा।

विपत्र पंजी, आवंटन पंजी, एसी/डीसी बिल तथा न्यायालय वाद से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की गई। डीएम ने लंबित विपत्रों के नियमानुसार शीघ्र भुगतान की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कर्मचारियों की कर्म पुस्तिका, अवकाश पंजी, भंडार पंजी, उपस्थिति पंजी एवं बायोमेट्रिक उपस्थिति की भी समीक्षा की गई।डीएम ने अनावश्यक एवं अक्रियाशील बैंक खातों को अविलंब बंद कराने तथा प्रत्येक माह बैंक खातों और रोकड़ बही का मिलान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अक्रियाशील एवं पुरानी संचिकाओं को सक्रिय संचिकाओं से अलग कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थान पर रखने का निर्देश दिया, ताकि जरूरत पड़ने पर रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि कार्यालयी अभिलेखों और पंजियों का संधारण निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप होना चाहिए। वित्तीय मामलों में पारदर्शिता एवं अनुशासन से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को सभी पंजियों एवं अभिलेखों को हर हाल में अद्यतन रखने का सख्त निर्देश दिया।डीएम ने अपर समाहर्ता, विभागीय जांच को नजारत शाखा के कार्यों एवं अभिलेखों का नियमित पर्यवेक्षण करने तथा एनडीसी को भी समय-समय पर शाखा की समीक्षा एवं जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर अपर समाहर्ता विभागीय जांच, वरीय उपसमाहर्ता जिला नजारत शाखा समेत संबंधित कर्मी मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button