District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : एसपी ने एसडीपीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

किशनगंज, 22 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सोमवार शाम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, किशनगंज के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों, फाइलों एवं पंजियों की गहन जांच की। एसपी के अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में दिनभर हलचल बनी रही।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय के कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों की स्थिति तथा फाइलों के रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने दैनिक पुलिसिंग से संबंधित दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को समय पर न्याय मिल सके।

एसपी संतोष कुमार ने कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और प्रभावी निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्यालय से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने के साथ पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने कार्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को कार्यालय परिसर में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही अभिलेखों और जरूरी दस्तावेजों को व्यवस्थित तरीके से संधारित करने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार सिंह समेत कार्यालय के कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। एसपी के निरीक्षण को पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button