ठाकुरगंज : हत्या के प्रयास मामले में ठाकुरगंज पुलिस की कार्रवाई, 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

किशनगंज, 22 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, ठाकुरगंज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान रोहन मंडल (21 वर्ष), पिता अशोक मंडल, निवासी फराबाड़ी वार्ड संख्या-02, थाना ठाकुरगंज, जिला किशनगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 268/26, दिनांक 7 सितंबर 2026 में की गई है। उक्त मामले में आरोपी को प्राथमिकी में नामजद किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 109(1), 303(2), 352, 351(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के संबंध में निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।



