बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

थल सेना कैंप के लिए बिहार-झारखंड निदेशालय की टीम में कपिलदेव का चुना जाना गर्व का विषय: मेजर गौतम

सहरसा, 22 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, 17 बिहार बटालियन एनसीसी के अधीन मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा के एनसीसी कैडेट कपिलदेव कुमार ने ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप (टीएससी) की शूटिंग प्रतियोगिता में बिहार-झारखंड निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता में बिहार-झारखंड निदेशालय ने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के बाद कॉलेज लौटने पर कपिलदेव का शिक्षकों और एनसीसी कैडेटों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

कॉलेज परिसर में मेजर डॉ. गौतम कुमार ने कपिलदेव को मिठाई खिलाकर बधाई दी। एनसीसी कैडेटों ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। प्रधानाचार्या डॉ. पूनम यादव ने कहा कि कपिलदेव का थल सैनिक कैंप के लिए बिहार-झारखंड निदेशालय की टीम में चयन पूरे कॉलेज परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम है।

एनसीसी पदाधिकारी मेजर डॉ. गौतम कुमार ने कहा कि थल सैनिक कैंप के लिए चयन कठिन प्रक्रिया के बाद होता है और इसमें श्रेष्ठ कैडेटों को ही अवसर मिलता है। कपिलदेव की उपलब्धि ने मधेपुरा कॉलेज के साथ बिहार-झारखंड निदेशालय का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता अन्य एनसीसी कैडेटों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

इस अवसर पर डॉ. भगवान कुमार मिश्रा सहित अन्य शिक्षक-कर्मचारी तथा एनसीसी कैडेट विकास कुमार, भवेश कुमार, सिंपल कुमारी और प्रीति यादव ने भी कपिलदेव को शुभकामनाएं दीं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button