किशनगंजताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भाजपा नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में भाजपाईयो ने मोतीबाग में सुना पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात का 88वां संस्करण।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात की 88वां संस्करण सुनने का कार्यक्रम भाजपा जिला सुशासन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनीष कुमार के मोतीबाग स्थित निज निवास पर भाजपा नगर अध्यक्ष कुमार विशाल उर्फ डब्बा की अध्यक्षता में सुनी गई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी सह अधिवक्ता जय किशन प्रसाद कुशवाहा, नगर महामंत्री अरविंद कुमार मंडल, सुशासन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनीष कुमार, बूथ अध्यक्ष संदीप सोनार, नगर उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, अधिवक्ता भास्कर मिश्रा, लक्ष्मी सहनी, सिबु राम, परमेश्वर राम, किसान मोर्चा के राज बल्लभ यादव, मुकेश कुमार सिंह, राजू राम, सहित, अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। रविवार को भाजपा नगर अध्यक्ष कुमार विशाल उर्फ डब्बा ने जानकारी देते हुए बताया की आज की संस्करण में मोदी जी ने भारतीय संस्कृति और विरासत में मिली वैदिक गणित के महत्व पर प्रकाश डाला। कोलकाता के गौरव टेकरीवाल के वैदिक गणित के प्रति समर्पण भाव की उन्होंने प्रशंसा की। आचार्य पिंगला, आर्यभट्ट, रामानुजन जैसे महान गणित विशेषज्ञ को उन्होंने याद करते हुए कहा कि हमें अपने विरासत पर गर्व का अनुभव करना चाहिए। दिल्ली के रहने वाले सागरिका, प्रेक्षा और आनंदिता के कैशलैस ट्रांसक्शन के डिजिटल भुगतान पर किए गए संकल्प को सराहा। जल संरक्षण पर उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले के पटवाई गांव के लोगों की सराहना की जिन्होंने सरोवर को पुनः इस लायक बना दिया, जिससे की वह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सके। आपको बताते चले की आजादी के 75वां अमृत महोत्सव पर उन्होंने बताया की हर जिले में 75 जलाशय को पुनरोद्धार किया जायेगा और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। स्वच्छता पर किए जा रहे कार्यक्रम की सराहना भी की। जल ही जीवन का आधार है इसलिए जल संरक्षण करना मनुष्य का सामाजिक एवम् आध्यात्मिक कर्तव्य बतलाया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!