ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : विधायक ने कई सड़को का किया शिलान्यास।

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज विधायक सऊद आलम ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना विधायक निधि से मंगलवार 7 फरवरी 2023 को ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के योजनाओं का शिलान्यास समारोह पूर्वक किया। रसिया पंचायत अन्तर्गत बरतुल्ला हाट से उत्तर की ओर मास्टर मतीउर रहमान के घर जानेवाली सड़क में पीसीसी निर्माण कार्य 9 लाख 90 हजार, भोगडाबर पंचायत के भोगडावर पंचायत अन्तर्गत बभावडांगी मुख्य सड़क से तेलाभिट्टा जानेवाली सड़क में पीसीसी निर्माण कार्य 12 लाख 90 हजार, तातपौआ पंचायत के अन्तर्गत मुख्यमंत्री सड़क से डॉ० सलाम के घर जाने वाली सड़क में पीसीसी निर्माण कार्य लागत 9 लाख 90 हजार, तथा मालिनगाँव पंचायत अन्तर्गत मुख्य सड़क से श्याम भट्टा होते हुए आमबाड़ी कमरूदीन के घर जानेवाली सड़क में पीसीसी निर्माण कार्य लागत 11 लाख 88 हजार, कुल 44 लाख 88 हज़ार की लागत से सड़कों का शिलान्यास ठाकुरगंज विधायक सऊद आलम ने किया। इस दौरान मौके पर पूर्व मुखिया साबिर आलम, विधायक प्रतिनिधि शाह फैसल, राजद प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया इकरामुल हक बंदरझूला पंचायत, हम्माद आलम, नौशाद आलम, शमशाद आलम, मातिउर रहमान, पूर्व मुखिया शिव कुमार, अब्दुलाह, मोहित उद्दीन, पप्पू उर्फ नूर, मुस्लिम अनवर समशी, मुखिया प्रतिनिधि रसमुद्दीन सहित अन्य लोग शिलान्यास समारोह में शामिल रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button