Patna में हुए पुलकित / धोनी हत्याकांड , राजीव रंजन उर्फ मंटू हत्याकांड ,पेशेवर गिरोह के सरगना और पैसा वसूली करने आए तीन अपराधी गिरफ्तार

सागर कुमार विशेष प्रतिनिधि
Patna में हुए पुलकित / धोनी हत्याकांड , राजीव रंजन उर्फ मंटू हत्याकांड ,पेशेवर गिरोह के सरगना और पैसा वसूली करने आए तीन अपराधी गिरफ्तार।
शास्त्रीनगर थानान्तर्गत हुए पुलकित उर्फ धोनी हत्याकांड में एक अभियुक्त गिरफ्तार एक अन्य अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण
शास्त्रीनगर थानाक्षेत्र में हुये चर्चित फायरिंग की घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्त शूटर शिव कुमार ने पुलिस दबिश के कारण किया न्यायालय में आत्मसमर्पण !हत्याकांड में संलिप्त अपराधी अविनाश कुमार उर्फ सूरज गिरफ्तार।
फुलवारीशरीफ थानान्तर्गत हुए मंटु शर्मा हत्याकांड में आठ अपराधी गिरफ्तार !
फुलवारीशरीफ थानान्तर्गत हुये राजीव रंजन उर्फ मंटू हत्याकांड का शूटर शेषनाथ सिंह फतूहां थानाक्षेत्र से गिरफ्तार।
कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त पेशेवर गिरोह के सरगना सहित आठ(08) अपराधी भी गिरफ्तार।
तीन बाईक व अग्नेयास्त्र-असलहा बरामद।
बहादुरपुर में एक देशी कट्टा एवं तीन कारतूस भी बरामद
सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फल मंडी बहादुरपुर में हथियार के बल पर पैसा वसूली करने आए तीन(03) अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है!
एक देशी कट्टा एवं तीन कारतूस भी बरामद किया गया है ।



