District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं आमजनों की समस्याएं

फरियादियों के आवेदनों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई का संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश

किशनगंज, 21 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। दूरदराज के इलाकों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं से एसपी को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की।

एसपी ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके आवेदनों का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के साथ संबंधित थानों के पदाधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार पुलिस कार्यालय या थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

उन्होंने मामलों की जांच के दौरान सभी संबंधित पक्षों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष कार्रवाई करने को कहा। जिन मामलों में तत्काल पुलिस हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें बिना विलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

एसपी संतोष कुमार ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की नियमित निगरानी की जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आम लोगों को सुलभ, निष्पक्ष और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button