राज्य
जमशेदपुर, बागबेड़ा कॉलोनी में दर्जनों अस्थाई कृत्रिम छठ घाट को जेसीबी से भरवाने का कार्य संपन्न किया गया।

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर, पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के सौजन्य से बागबेड़ा कॉलोनी एवं बागबेड़ा मध्य दोनों पंचायत में दर्जनों अस्थाई कृत्रिम छठ घाट को जेसीबी से भरवाने का कार्य संपन्न किया गया। इस दौरान बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान में तीन, शहीद मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान, बागबेड़ा मध्य पंचायत अंतर्गत रोड नंबर 6 पहाड़ी के समीप, कृष्णापुरी नाला के समीप,राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में एवं रोड नंबर 6 शिव मंदिर के समीप अस्थाई कृत्रिम छठ घाट को भरवारा गया।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, झामुमो बागबेड़ा इकाई अध्यक्ष अजीत सिंहा एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।