राज्य
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने की बैठक, चुनाव की तैयारी शुरू।।..
तरारी।संगठन को मजबूत व विस्तार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा/तरारी प्रखण्ड पनवारी गाँव में भारतीय जनता युवा मोर्चा तरारी में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा सिकरहटा मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह और संचालन अमित किशोर ने किया ।इस कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम गीत से की गई। बैठक में सिकरहटा भाजयुमो अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर संगठन मजबूत व विस्तार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओ को प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए चर्चा की गई ।बैठक में रोहित कुमार सिंह ,रमेश सिंह ,विवेक कुमार ,दीपक सिंह ,अशोक पाण्डेय ,सुधीर तिवारी ,हिमांशु सोनू ,अजीत ,मुरारी ,और सुनील सिंह महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।