अपराध

टॉप-10 अपराधी विक्की यादव गिरफ्तार……

कई गंभीर कांडों में आपराधिक इतिहास हैं।..

गुड्डू कुमार सिंह /आरा :- मामला भोजपुर जिले का नगर थाना का है जहाँ  वादी अमरजीत भाई पटेल, पे०- स्व० गोविन्द सिंह, सा०- सीतल टोला, सपना सिनेमा मोड़, थाना-आरा नगर, जिला- भोजपुर हर दिन की भांति दिनांक – 12.11.2022 को अपने घर के सामने स्थित आटा चक्की मिल पर आटा पीस रहा था तथा उसका लड़का आकाश भाई पटेल भी उसका आटा पीसने में सहयोग कर रहा था। उसी क्रम में संध्या करीब 17:00 बजे नामजद 06 व्यक्ति एवं अन्य 05-06 अज्ञात व्यक्ति अपने-अपने हाथों में हथियार के साथ आये और वादी तथा वादी के बेटे पर गोली चलाने लगा। गोली लगने से वादी के बेटे आकाश भाई पटेल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई तथा वादी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उचित ईलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में वादी के फर्द बयान के आधार पर 06 नामजद अभियुक्त एवं अन्य 05-06 अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध आरा नगर थाना कांड सं0- 952 / 22, दिनांक- 13.11.2022, धारा 147/148/149/ 492/307/302 भा0द0वि० दर्ज किया गया तथा उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर आरा के नेतृत्व में पु०नि० – सह – थानाध्यक्ष, आरा नगर थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया।। गठित टीम के द्वारा रेड / छापामारी कर उक्त घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त विक्की यादव पे० – ललन यादव उर्फ सुरेश यादव सा० भोला जी शीतल टोला, थाना-आरा नगर जिला – भोजपुर को भभुआ कोर्ट परिसर के बाहर से गिरफ्तार किया गया हैं तथा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर रेड / छापामारी की जा रही हैं ।

गिरफ्तार अभियुक्त विक्की यादव, पे०-ललन यादव उर्फ सुरेश यादव, सा० भोला जी शीतल टोला थाना-आरा नगर जिला भोजपुर का अपराधिक इतिहास इस प्रकार हैं:- –

● नगर थाना कांड सं0-202/18, दिनांक-09.09.2018, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम-2018

● नगर थाना कांड सं0-03 / 15, दिनांक- 28.03.2015, चारा-447/341/323/384 / 379 / 34 ना०द०वि०.

नगर थाना कांड सं0-77/20, दिनांक- 31.07.2023, धारा 147/148/341/323/504/506 भा० द०वि०

नगर थाना कांड सं0-409/17 धारा 147/148/149/323/341/307/379 / 506 भा0द0वि०:

नगर थाना कांड सं0-349/17, दिनांक- 22.10.2019,धारा-341/323/379/504/34 भा०द०वि० ● नगर थाना कांड सं0-678/21, दिनांक 23.09.2021 धारा 302/34 / 120बी भा० द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया

है।

Related Articles

Back to top button